Tuesday 16 December 2014

२ साल बाद हम कहाँ?

जी हाँ, आज दिल्ली गैंगरेप दुर्घटना को २ साल पूरे हो गए, मगर क्या हालात बदले? इसमें कोई शक नहीं की आज लोग घरों से निकलेंगे, बदलाव की बातें करेंगे, जलसे होंगे, हवन होंगे, 'निर्भय' को याद करेंगे, मौन रखेंगे, मगर क्या ये सब सिर्फ एक दिन के लिए? एक दिन हम इतने बड़े हिमायती बन जाते है जैसे की हमें यहीं चाहिए, मगर बाकी दिन?





उस पल जब लोगों ने विरोध किया तो ये लगा की लोग जागरूक हो गए है. अब शायद इस देश का इतिहास बदलेगा और शायद बच्चियों और औरतों को उनका सम्मान मिलेगा. शायद अब देश में उनको बेहतर स्थिति मिलेगी. मगर क्या ऐसा हुआ? नहीं।




सबको याद ही होगा की किस तरह उसके बाद बदायूं में वाक्या हुआ, जिसे एक अजीब सी तहकीकात ने तबाह कर दिया, और उसके बाद ना जाने कितने ऐसे वाकए हुए जिसने ये साबित किया की चाहे आप कुछ भी कर लो, देशवासी नहीं सुधरने वाले. पिछले साल औरतों पर होने वाले और ख़ास तौर पर यौन शोषण के मामलो में बढ़ोतरी ही हुई. कई थे जो कह रहे थे की जैसे ही आप 'निर्भय' के दोषियों को सजा डोज, सब ठीक हो जाएगा, मगर क्या वाकई ऐसा होता या होगा?




जी नहीं, ये मुनेगरीलाल के सपने देखना बंद करते हुए हमें ये समझना होगा की ये किसी को फांसी देने से ठीक नहीं होगा, ठीक वैसे ही जैसे की कईयों ने कहा की चूँकि अब अन्ना और केजरीवाल जनलोकपाल के लिए संघर्ष कर रहे तो कुछ बदलेगा, और हर घर में संघर्ष हो रहा है तो कुछ बदलेगा, मगर क्या वाकई?

इस स्थिति में ये समझने की ज़रुरत है की कानून शायद उतना अलग नहीं कर पाएगा, जितना मानसिकता बदलने से कमाल हो पाएगा। इसलिए बड़ी बड़ी बातें करने और मीडिया में प्रचार पाने से अच्छा है की लोग सोच बदले, सोच बल्दे की लडकियां भी एक सामान है. जब लड़के सिगरेट पीते है तो लोग कहते है की टशन है, मगर लड़की पिए तो गलत है. लड़का देर से घर आये और नए नए दोस्तों के साथ आये तो चलन है, और लड़की आए तो बदचलन है.

सोच बदलने की ज़रुरत है. जागो भारत जागो।

No comments:

Post a Comment